क्या ये हमारा भारत ही है...........................

जिस देश में देवताओ का वास था, जिस देश को विश्वगुरु कहा जाता था क्या यह वही भारत वर्ष है। आज जो घोटालो की बारिश हो रही है ये क्या ये इसी देश की हिकिकत बया कर रही है। जहा देखो एक से बढ़ कर एक घोटालो की पोल खोलने की होड़ सी मची हुई है। किसी भी घोटाले को अभी तक का सबसे बड़ा घोटाला कहना हमारी सबसे बड़ी भूल होगी क्योकि अभी तो देखिये आगे होता है क्या क्योकि यह तो अभी शुरुआत है आगे आगे देखिये होता है क्या। हमारे देश को खोखला करने में लगे नेता अभी भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे है। अब मुझे तो समझ नहीं आ रहा की आखिर किस तरह से इन्हें बदला जा सकता है। क्या आज हमारे देश को भी मिस्र की तरह एक क्रांति की जरुरत है। अब आप ही बताये क्या यह वही देश है जिसकी प्रशंसा हमने किताबो में पड़ी थी। आप जरुर इस बारे में मुझे बताये................................

Comments